दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया होली का त्योहार

बस्ती। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रदर्शन किया, जिसमें नृत्य,संगीत और होली के गीतों का आनंद लिया गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस अवसर पर अपने बच्चों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया। स्कूल के प्रबंधक अमर मणि पांडेय ने कहा की हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर होली का जश्न मनाया। यह त्योहार हमें एकता, प्रेम और जीवन के रंगों की याद दिलाता है। स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय ने कहा कि होली का त्योहार हमें एकता, प्रेम और जीवन के रंगों की याद दिलाता है। हमारे स्कूल में इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य हमारे छात्रों को इन मूल्यों के बारे में सिखाना और उन्हें एक साथ लाना है। स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने भी छात्रों को होली के महत्व के बारे में बताया और उन्हें इस त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित किया। होली पर स्कूल के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने रंगों का आनंद लिया और इस त्योहार को यादगार बनाया। इस अवसर पर नीलम चौधरी , लक्ष्मी वर्मा , अविनाश पांडेय , रामाशीष चौधरी , रिचिका सिंह , पूजा शुक्ला , संजू सिंह , अंकिता श्रीवास्तव , संस्कृति श्रीवास्तव , प्रिया श्रीवास्तव , रिया सिंह , आराध्या सिंह , सुमन गुप्ता ,सिफा , सिद्रा फातिमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




