गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़

रंगोली सजाओ व दीप जलाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला,गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में बच्चों के बीच रंगोली सजाओ व दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने अपने अपने हुनर का प्रयोग किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई। जिसको देखने के बाद अध्यापको ने बच्चों द्वारा बनाया गया रंगोली खूब सराहा गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक हरिलाल निषाद ने पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्री निषाद ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में कलात्मक ज्ञान अर्जित होता है जिससे वह आगे चलकर शिक्षा के साथ कलात्मक ज्ञान में अपना हुनर दिखाते हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी राम किशुन सिंह संतोष कुमार रीता सिंह प्रियंका मौर्या मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनिता उर्मिला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button