बांसी पुलिस ने 01 नफर वारंटी को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक ने डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी प्रवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को बांसी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन सिद्धार्थनगर द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित वाद संख्या 586/2017 धारा 323,504,506, 427 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारन्टी को ग्राम बसन्तपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी धर्मचन्द त्रिपाठी पुत्र नगेसर त्रिपाठी निवासी बसन्तपुर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अंगद प्रसाद मौर्य मौजूद रहें।




