गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रथ में लगे जनरेटर का अल्टीनेटर घर के सामने से उठा ले गये चोर

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया चौराहे की घटना

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया चौराहे के पास स्थित एक मकान के सामने से जनरेटर का अल्टीनेटर अज्ञात चोर उठा ले गये। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बहेरिया निवासी सुरेश चंद्र पुत्र स्व. गंगाराम गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौराहे के पास डुमरियागंज-चंद्रदीपघाट मार्ग के दोनों बगल उसका घर है और वह टेंट का कारोबार करता है। बुधवार की रात एक जगह टेंट में शामिल रथ चलाने गया , जिसमें विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर लगा था। वापस आकर रात करीब बारह बजे रथ को घर के पास खड़ा कर दिया गया। सुबह देखा तो पता चला कि जनरेटर के में लगा अल्टरनेटर कुछ अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने मामले देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!