नीलगाय वध से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चाकू, बांका मय अवशेष के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

हुजूरपुर/ बहराइच। प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 07.04.2025 को सायं करीब 04.00 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम लम्बरदारपुरवा दा० जगतापुर में सूखी नहर में एक नीलगाय कुछ अज्ञात लोगों द्वारा काट दिये जाने की सूचना जरिये मुखबिर प्राप्त हुई , जिस पर हुजूरपुर पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मौके से एक प्लास्टिक की बोरी में बंधा हुआ नीलगाय का कुछ मांस व अवशेष तथा एक बोरी में नीलगाय को पकड़ने की रस्सी तीन मोटर साइकिले जिनके बरामद हुई थी, मौके से अभियुक्तगण भाग गये थे। फर्द बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 92/25 अन्तर्गत धारा 9,51,39 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी, गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तगण को ग्राम ससना ईदगाह के पास से गिरफ्तार किय़ा गया और उनकी निशानदेही पर नीलगाय काटने में प्रयुक्त औजार एक बांका व एक चाकू को बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को न्यायालय भेज दिया गया।




