गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कलस्टर बैठक में अनुपस्थित आशा पर होगी कार्रवाई

डुमरियागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में आशाओं के क्लस्टर बैठक में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विकास चौधरी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि बैठक में मुख्य मुद्दों पर एवं कई विषयों पर अभिमुखीकरण होता है। इसमें अनुपस्थित ना हो यदि आशा उपस्थित होती है तो उनके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। समस्त बच्चे एवं गर्भवती माता का टीकाकरण में वजन अति आवश्यक है। इसमें सभी को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।। वही बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर द्वारा सभी को बताया कि आशा अपनी अपडेटेड ड्यू लिस्ट के साथ एवं आंगनवाड़ी वज़न मशीन,इनफेनटोमीटर,इसटेडियोमीटर साथ लेकर सत्र पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण सत्र पर समस्त लॉजिस्टिक्स एवं वैक्सीन उपलब्ध रह रही है। जिसका पूर्ण लाभ अधिक से अधिक उठाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से ए आर ओ मोहम्मद साकिब, बी ओ सी अल्पना, बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, राहुल कुमार, राजेश कुमार, संघनि अनीता देवी ,राजश्री उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!