विदाई सुख दुःख का मिश्रित अनुभव है: सुजीत जायसवाल

सिद्धार्थ नगर। विदाई सुख दुःख का मिश्रित अनुभव है एक तरफ़ साथी कर्मचारी सेवानिवृत्त होकर जा रहा है तो दुःख होता है परन्तु खुशी इस बात की होती है कि कर्मचारी साथी अपने परिवर्तन बचे दायित्यों को पूरा करेगा।उक्त विचार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल ने कही वह शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पकड़ी में प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र कठेला में तैनात सीनियर प्रयोगशाला सहायक राकेश राम त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में कही उन्होने ने कहा कि सरकारी कर्मचारी केवल अपने पदीय दायित्यों से मुक्त होता है अन्य दायित्यों से नही। सेवानिवृत्त साथी को माल्यार्पण,दैनिक उपयोगी बस्तु, धार्मिक पुस्तक,अंगबस्त्र, आदि देकर सम्मानित किया गया।एलए संघ के जिलाध्यक्ष डीएन मणि की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह को राकसंप के जिला मन्त्री राजेश मिश्र, रामकरन गुप्ता,बुद्ध पर,विजय दूबे,वेद प्रकाश मिश्र, आनन्द शंकर राय,अवधेश मझवार,पवन पाण्डेय,अनीता जायसवाल,रोकैया खातून आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने किया।




