गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने हत्या का आरोपी 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त चाकू भी बरामद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ सन्तोष कुमार तिवारी मय टीम ने मु0अ0सं0-139/2025 धारा-103(1) बीएनएस में 01 नफर वांछित अभियुक्त को सोमवार को निर्माणाधीन पुलिया नकथर के पास से गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्त फोटू उर्फ असलम पुत्र कसाब साकिन नकथर थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर है। पुलिस द्वारा बरामदगी में घटना मे प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद हुआ। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में नवागत प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ सन्तोष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक विजय प्रताप यादव, कांस्टेबल धर्मनाथ यादव व कांस्टेबल नितीश यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!