सिद्धार्थनगर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी कार्यक्रम 27 को होगा,विजेता टीम को ₹11000 का इनाम
मंदिर श्री माता वैष्णो देवी टाडिया धाम सिद्धार्थनगर में किया जा रहा है।

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत टेड़िया में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर टड़िया धाम में दही हांडीकार्यक्रम 27 को होगा। आपको बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर टड़िया धाम में दही हांडीकार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें, वहीं रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी कार्यक्रम 27 अगस्त 2024 को कार्यक्रम स्थल मंदिर श्री माता वैष्णो देवी टडिया धाम सिद्धार्थनगर में किया जा रहा है। जिसके आयोजक मेजर सिंह चौहान व समस्त ग्रामवासी हैं। वहीं दही हांडी फोड़ने वाली टीम को ₹11000 का इनाम दिया जायेगा, जो भी टीम भाग लेना चाहती है वह अध्यक्ष प्रबन्धक मेजर सिंह चौहान से संपर्क कर लें और आपको बताते चले कि 2022 व 2023 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीम रही ग्राम हतवा, जोगीबारी और टडियाधाम की टीम ने भाग लिया था, जो की लगातार 2 वर्षों से टडियाधाम की टीम दही हांडी को फोड़ा और ₹11000 -₹11000 का इनाम प्राप्त किया। अब देखना है कि इस वर्ष श्री माता वैष्णो देवी मंदिर टड़िया धाम में कहां की टीम दही हांडी फोड़ेगी और किसको ₹11000 इनाम मिलेगा




