इंटरमीडिएट की छात्रा जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज का जनपद में रहा दबदबा, खुशबू चौरसिया हुए टॉपर

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया। इस दौरान बच्चो द्वारा स्मार्ट फोन व कंप्यूटर सेंटर पर परिणाम जानने की होड़ लग गयी। जैसे जैसे परिणाम आया वैसे वैसे ही बच्चो की प्रतिभा सामने आने लगी। इस बार मेंहदावल नगर के श्री जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज के परीक्षा में शामिल बच्चो का जनपद में विशेष स्थान रहा। इस दो बच्चों ने टॉपटेन में जगह बनाई है। बताते चलें कि संत कबीर नगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन किया मेहदावल तहसील क्षेत्र के श्री जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू चौरसिया ने किया जिला टॉप। 500 अंक में से 454 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 90.80 प्रश्न अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। मेहदावल जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज के अध्यापक अभिभावक और छात्राओं के सहयोग से आज जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी परीक्षा परिणाम आने के बाद लोगो ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले -छात्रा को बधाई उनके परिजनों व शुभचिंतको द्वारा दिया गया।




