गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाइक सवार लोगों ने चाकू से पिकअप सवार 2 लोगों पर किया हमला, गिरफ्तार

02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर और 01 अभियुक्त को आज

जोगिया/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र जोगिया के भवारी गांव के समीप बाइक सवार लोगों ने चाकू से पिकअप सवार 2 लोगों पर हमला किया, जिसको लेकर दोनों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि 23.06.2025 दिन सोमवार को घायल अनुराग तिवारी पुत्र नन्दलाल तिवारी व राजेश यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी भवारी थाना जोगिया उदयपुर, गल्ले का व्यापार करने गोईठहा जनपद सन्तकबीर नगर अपने पिकप से गये हुए थे एवं रात्रि मे करीब 10.00 बजे वापस अपने घर आ रहे थे, कि हाटा खास गांव के पास दो बाइकसवार तीन व्यक्तियों पीछे से हार्न बजाकर साइड माग रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण पिकप चालक राजेश यादव द्वारा कुछ दूरी तक साइड नही दे पाये। दोनों बाइकसवार चालक ग्राम भुजराई के समीप घोडहवा चौराहे के पास पिकप को ओवरटेक करते हुए रोक लिये एवं बाइकसवार तीनो व्यक्ति द्वारा पिकप का गेट खोलकर चालक राजेश यादव को जान से मारने की नियत से चाकू से गले व पेट पर हमला किया तथा बगल मे बैठे अनुराग तिवारी को जान से मारने की नियत से उनके पेट पर चाकू से मारा गया, जिससे अनुराग तिवारी व राजेश यादव मौके पर घायल हो गये तथा काफी रोने चिल्लाने पर क्षेत्रीय गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गये। जिनके द्वारा दो व्यक्तियों राजेन्द्र पुत्र हरिश्चन्द निवासी केवटलिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता बेलवनवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर एवं जवाहिर पुत्र जसई राम निवासी बेलवनवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को मौके पर ही पकड लिया गया। ग्रामवासियों द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों को मार-पीट कर घायल कर दिया। वहीं उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि साथी सुनील पुत्र संजय निवासी बेलवनवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर मौके से फरार हो गया है। अनुराग तिवारी के पिता नन्दलाल तिवारी द्वारा थाना स्थानीय पर दिये गये तहरीर के आधार पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जोगिया उदयपुर भेजा गया। जहां पर चिकित्साधिकारी द्वारा रेफर करने पर जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले जाया गया। जहा पर दवा इलाज चल रहा है। वहीं अनुराग तिवारी व राजेश यादव के परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय जनपद सिद्धार्थनगर मे भर्ती किया गया है। जहां पर उपचार चल रहा है। वहीं तीसरा अभियुक्त सुनील पुत्र संजय साकिन बेलवनवा थाना खेसरहा को दिनांक 24.06.2025 दिन मंगलवार को थानाक्षेत्र जोगिया उदयपुर के गोनहा-ककरही मार्ग पर मय आलाकत्ल एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2025 धारा 109(1), 115(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों को ग्राम भवारी से और 01अभियुक्त गिरफ्तार किया। वहीं 03 अभियुक्तों अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवव्रत पाण्डेय, उप निरीक्षक गणेश दत्त मिश्रा, उप निरीक्षक महेश शर्मा, कांस्टेबल राजाराम, कांस्टेबल भुआल, कांस्टेबल बद्रीनाथ मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!