गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया : एस बी टी में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई विजयादशमी

प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें जीवन में जीने की शैली सिखाता है- चेयरमैन एम एन त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का संदेश
गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा गौरी बाजार में बड़े हर्षाेल्लास के साथ विजयादशमी मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय द्वारा गणेश वंदना व दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। सर्वप्रथम नर्सरी व एल के जी तथा यू के जी के बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, फिर छात्राओं द्वारा मां दुर्गा के नौ रुपों को प्रस्तुत किया गया तथा मां दुर्गा के द्वारा महिषासुर का वध किया गया। आगे कार्यक्रम में रामलीला का सजीव मंचन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया जिसके सभी पात्रों ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के बाद विद्यालय परिसर जोरदार जयकारे से गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम का जीवन आदर्श और मर्यादा का प्रतिरूप है। हमें श्रीराम के जीवन से सीख लेनी चाहिए। यह विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय को समर्पित है। कार्यक्रम की रुपरेखा व निर्देशन शिक्षक रणविजय व शिक्षिका ब्यूटी तथा उनके टीम ने बड़े ही कुशल ढंग से किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे तथा सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!