सिपाही गोविंद यादव ने अपने साहसिक कार्य से लोगों का दिल जीत लिया
गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद भी चोर को दबोचने में रहे कामयाब

बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिपाही गोविन्द यादव ने अपने साहस की मिसाल पेश की है जिसकी आज नगर क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी की चर्चा हो रही है।बलुहा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही गोविंद यादव को बीती रात सूचना मिली कि नहरिया के गेलहापुर बंधे के पास कुछ लोग चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में हैं।सूचना मिलते ही सिपाही गोविंद यादव अपने एक सहयोगी पुलिस कर्मी के साथ वहां पहुंच गए।पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगा सिपाही गोविन्द यादव ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दबोचने के लिए दौड़ लगा दी।भाग रहे युवक को पकड़ने के प्रयास में सिपाही का पैर जलते हुए कूड़े के ढेर में चला गया जिससे सिपाही का पैर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। घायल होने के बाद भी सिपाही ने अपनी हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए न सिर्फ़ युवक को दबोच लिया घायल सिपाही गोविंद यादव जब भाग रहे युवक को दबोच कर कोतवाली लाए।सिपाही गोविंद यादव का पैर आग में इस बुरी तरह से झुलस गया सिपाही के पैर में बड़े बड़े फफोले पड़ गए। प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही अपने परिवार के बीच में है।सिपाही गोविंद यादव के साहसिक कार्य की चर्चा चहुंओर हो रही है।




