गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व एआरपी सुश्री कल्पना को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान से किया गया सम्मानित

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नवीन पकड़ी में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका व पूर्व एआरपी सुश्री कल्पना को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया है। पूर्व एआरपी के शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचारी योगदान और अकादमिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए काशी हिंदी पीठ की अकादमिक परिषद द्वारा विद्या वाचस्पति मानके उपाधि से सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय नवीन पकड़ी में कई वर्षों से शिक्षिका के रूप में योगदान दे रही सुश्री कल्पना बालिकाओं की शिक्षा में महत्वपूर्ण सहभागिता के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी शिक्षा की मजबूती के लिए समर्पित रहती हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों व योगदान को देखते हुए विद्यापीठ द्वारा सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर बीइओ सन्तोष शुक्ला, आनन्द प्रकाश गौंड़, मुस्तन शेरुल्लाह, मोहम्मद नैयर सिद्दीकी, लालजी यादव, मोहम्मद हारुन, नन्दिनी उपाध्याय, वर्षा पटेल, अंजलि, प्राची त्रिपाठी, प्रीति मिश्रा, सरिता यादव, रामविलास यादव, स्वाति वर्मा, अम्बरीश श्रीवास्तव, आशिक रजा खान, मनोज कुमार यादव , प्रमोद चौधरी, दधीचि कुमार, अमरेश कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश राज आदि लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!