जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया नगर पंचायत बढ़नी में जीएसटी बचत उत्सव अभियान की शुरूआत

सिद्धार्थनगर। जीएसटी के नए सुधारो को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने विधानसभा शोहरतगढ़ के नगर पंचायत बढ़नी में जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत व्यापारियों को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया,जिससे देश की अर्थ व्यवस्था को और मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा सरकार ने जीएसटी का सरलीकरण करके ऐतिहासिक कदम उठाया है।जीएसटी की दरे कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से लघु और कुटीर उद्योगों को फायदा होगा। बिक्री बढ़ने के साथ टैक्स भी कम देना होगा जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। इस दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि,जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी,जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय,भाजपा नेता राजकुमार सोनी,संजय जसवाल,संतोष शुक्ला,सौरभ त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।




