उत्तर प्रदेशबलरामपुर
पंखुड़ी त्रिपाठी ने जीता जूनियर बालिका एकल बैडमिंटन का खिताब

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। लखनऊ,खेल निदेशालय की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पचपेड़वा की पंखुड़ी त्रिपाठी नेजूनियर बालिका एकल बैडमिंटन का खिताब जीता। उनके पिता संजय त्रिपाठी एवं माता रेखा त्रिपाठी पेशे से शिक्षक हैं। कक्षा 6 की छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी इस समय बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।पंखुड़ी पाठक के खिताब जीतने से उनके माता पिता और शुभचिंतको ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया है।




