गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रशासन की कार्रवाई पर पूर्व विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन को किया धन्यवाद ज्ञापित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। स्थानीय प्रशासन द्वारा चौखड़ा स्थित फागू बाबा की ढ़ेरी को ध्वस्त हो जाने के उपरांत जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई, जिसमें पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा हैं। जहां हजारों की संख्या में सीधी साधी महिलाओं को गुमराह करके मन्नत मांगने के नाम और मन्नत पूरा होने के नाम पर ठगा जाता था, हजारों हजार की संख्या में महिलाएं मन्नत मांगने जाती थी। व्यवसाय कुछ मौलवियों का चलता था, हमें जानकारी मिली कि यह जमीन पशुचर की हैं, अवैध तरीके से मजार बनाई गई हैं, जिस पर एक सपा के विधायक व सपा के सांसद द्वारा सरकारी निधि का दुरुप्रयोग करके उस पशुचर के भूमि पर मजार के नाम पर पैसा दिया गया हैं। यह सपा का दोहरा चरित्र हैं, यह हिन्दुओं को अपमानित करने का काम करते हैं। प्रशासन ने बहुत अच्छा निर्णय लिया, जांच पड़ताल किया अवैध सारी गतिविधियां सही पाई गई पचासों पचास की संख्या में महिलाएं रात में वहां मन्नत के नाम पर रुकती थी। जो कि अवैध काम भी उनसे करवाया जाता था, इसी लिए मजार ध्वस्त होना बहुत जरूरी था। इसके लिए हम यहां के जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम चौखड़ा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के बगल में पशुचर भूमि पर अवैध रूप से बनी एक मजार को प्रशासन ने हटवा दिया। यह ज़मीन जनता की थी, जिस पर कुछ लोगों ने धर्म की आड़ में कब्ज़ा कर रखा था और भोले-भाले लोगों को दुआ-भभूत के नाम पर गुमराह किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में अब अवैध मजारों, मदरसों या अन्य किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून सबसे ऊपर है, और बुलडोजर उसी कानून का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के ऊपर प्रहार करते हुए बताया कि पहले अखिलेश यादव की सरकार में कब्रिस्तानों की दीवारों पर सरकारी बजट का पैसा खर्च होता था, गाँव-गाँव में सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़े कर कब्रिस्तान बनाए जा रहे थे। विकास की बजाय कब्रिस्तान पहले नज़र आते थे। लेकिन अब ये अराजकता नहीं चलेगी, अब जनता की ज़मीन पर सिर्फ जनता का अधिकार चलेगा, न कि तुष्टिकरण की राजनीति होगी। सीएम योगी के राज में उत्तर प्रदेश बदल रहा है, अब विकास, व्यवस्था और न्याय की सरकार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!