गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अटल भवन कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

बलरामपुर। तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने आगामी 6 से 25 अप्रैल तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि 6 व 7 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण एवं राम प्रसाद सिंह को सौंप गई है। आगामी 8 व 9 अप्रैल को चारों विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 से 13 अप्रैल तक युवा मोर्चा की ओर से समस्त विधानसभा में बाइक रैली आयोजित की जाएगी। वहीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चौपाल का आयोजन करेंगी। आगामी 14 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें समस्त जनप्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल तक भाजपा की ओर से समरसता दिवस मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की ओर से घर-घर अभियान, हर घर झंडा व विधानसभा बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, साधना पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!