उद्योग बन्धुओं की मासिक बैठक आयोजित

बलरामपुर। उद्योग बन्धुओं की मासिक बैठक उद्योग बन्धुओं की मासिक बैठक एडिशनल एसपी नम्रता जी केएडिशनल एसपी नम्रता जी के नेतृत्व में एसपी ऑफिस बलरामपुर में हुई। बलरामपुर बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बलरामपुर जिले के व्यापारियों ने रमेश पाहवा के नेतृत्व में भाग लिया जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया जिसमें सर्वप्रथम ई-रिक्शा की समस्याओं से निपटाने पर विचार हुआ तथा उनका रूट भी निर्धारित किया गया। जिलेभर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु एडिशनल एसपी नम्रता ने सभी व्यापारियों से सहयोग कर कैमरे लगाए को कहां जिससे किसी भी प्रकार के अपराध में अपराधी को पकड़ने में आसानी हो सके, वही डीजे की तेज आवाज तथा बाजार भर में छोटे-छोटे साउंड लगाकर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे स्पीकर हटाने की मांग की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बलरामपुर रमेश पहवा जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता तुलसीपुर नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि महामंत्री रूप चंद्रगुप्त कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मीडिया प्रभारी जय सिंह राम गोपाल गुप्ता जिला मंत्री विजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष बलरामपुर ताराचंद्र अग्रवाल कृष्ण गोपाल गुप्ता संतोष गुप्ता सुनील सिंह प्रताप सिंह सवजप्रीत सिंह मलयल ओझा अजय सोनी प्रकाश गुप्ता राकेश गुप्ता रवि गुप्ता राजीव कुमार गुप्ता अवनीश उपाध्याय सहित तमाम पुलिस गण उपस्थित रहे।



