अवैध मदरसे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर थाना अंतर्गत पटिहाट चौराहे पर चल रहे अवैध मदरसे को लेकर हर जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है। जगह-जगह लोग इसी मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं तथा जब इस मदरसे को लेकर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कैसरगंज क्षेत्र में आए हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से बात किया तो उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए और नाबालिक लड़कियों को प्राथमिक विद्यालय में रजिस्ट्रेशन करवा कर शिक्षा दिलवाई जाए। इसके लिए उन्होंने डीएम को निर्देशित किया तो डीएम बहराइच ने 3 सदस्य समिति गठित कर पूरे जिले में अवैध रूप से चल रहे मदरसे के बारे में रिपोर्ट मांगी। इसी मुद्दे को लेकर आज पत्रकारों ने पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी से बात किया तो उन्होंने बताया कि उसका विद्यालय संदिग्ध है और इसकी विस्तृत जांच करवाई जा रही है। मदरसा जो इस प्रकार चलाया जा रहा है तो संदिग्ध जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुद ही है जो ऐसा बयान दे रहे हैं। जो अवैध निर्माण होगा तो वह गिराया जाएगा। आगे जब पत्रकारों ने पूछा कि वहां पर कोचिंग सेंटर चलाई जाने की बात कहीं जा रही है तो विधायक ने कहा कि कोचिंग सेंटर का भी रजिस्ट्रेशन होता है और गुपचुप तरीके से कैसे कोचिंग सेंटर चला सकते हैं। लड़कियों के बारे में भी संचालक बताये कि आखिर लड़कियां कहां गई। इस वार्ता के दौरान वहां पर खड़े कई लोगों ने भी अवैध मदरसा संचालक का संबंध बलरामपुर के झांगुर से भी होना बताया।




