आपसी कहा सुनी की घटना को लेकर हुई चाकू बाजी, दोस्त ने दोस्त को चाकू मार कर किया घायल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। दो दोस्तों ने आपसी खुन्नस निकालने के लिए एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया गया , जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। मिली जानकारी अनुसार बीती रात ग्राम हसुवापारा में सूर्य कांत मिश्रा के यहां लड़की की शादी में शामिल होने के लिए दो युवक मोटरसाइकिल से आए थे और शादी समारोह में शामिल हुए। शामिल होने वाले दो युवक जिसमें एक का नाम हर्षित तिवारी है जो खड़पुरवा का रहने वाला है और दूसरा युवक जिसका नाम अमरेश गुप्ता है वह कांदूपुरवा ग्राम सभा अकरौरा का रहने वाला है। उसके बाद एक दोस्त जो खड़पुरवा का था उसका नाम हर्षित तिवारी है। जब अमरेश गुप्ता खाना खा रहे थे तो हर्षित तिवारी ने कहा कि आपकी मोटरसाइकिल को कुछ लोग खुरच रहे हैं यह फोन करके हर्षित तिवारी ने अमरेश गुप्ता से कहा तो अमरेश गुप्ता तुरंत खाना छोड़कर गाड़ी के पास भी चले गए जहां पर उनके ऊपर चाकू से वार कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्पश्चात गंभीर रूप से घायल युवक अमरेश गुप्ता जो कांदूपुरवा ग्राम सभा अकरौरा के निवासी हैं उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तत्पश्चात परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर पर पयागपुर पुलिस के द्वारा हर्षित तिवारी ग्राम खड़पुरवा के नाम मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तफसीस करने पर जुट गई है जल्द ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।




