गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपाइयों ने मंगलवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्री उपाध्याय के दिखाएं मार्ग पर चलने की शपथ ली। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से श्री उपाध्याय एक थे। श्री उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया था। श्री उपाध्याय गरीब किसान दलित पीड़ित शोषित और वंचितों के उत्थान के लिए अपना जीवन नौछावर कर दिया। वह एक कुशल संगठन करता थे। जिलाध्यक्ष बोले कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो बीज बोया था। वह आज एक विशाल वृक्ष के रूप में मौजूद है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। पीएम मोदी एवं सीएम योगी श्री उपाध्याय के आदर्श पर चलकर लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, प्रवीण सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!