गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी चाफा के मलिन बस्ती महर्षि बाल्मीकि नगर का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत नगर पंचायत बढ़नी चाफा के मलिन बस्ती वार्ड नं0-01 महर्षि बाल्मीकि नगर तथा वार्ड नं0-14 संतरविदास नगर (शेखडीह) का निरीक्षण किया गया। के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी से जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा वार्ता की गयी। वार्ता के दौरान जानकारी प्राप्त की गयी। किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही हुई। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास शहरी के लाभार्थियेां को समय से किश्त की धनराशि प्रेषित करे। इसके साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये। किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। इसके साथ ही निर्देश दिया कि नालियो की सफाई, नालियो पर ढक्कन रखाने तथा नगर पंचायत बढ़नी चाफा क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराये।

Related Articles

Back to top button