गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इटवा में यूरिया खाद की किल्लत, किसान तेज धूप में लाइन में खड़े, सहकारी समितियों पर नहीं पहुंची खाद

इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा विकास क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान हैं। न्याय पंचायत संग्रामपुर साधन सहकारी समिति पर खाद की आपूर्ति होते ही किसानों की भीड़ जमा हो जाती है। किसान सुबह से ही समितियों पर पहुंच जाते हैं। उमस भरी गर्मी और तेज धूप में घन्टों मशक्कत के बाद एक-दो बोरी यूरिया मिल पाती है। किसान राम दीन चौधरी, धर्मपाल चौधरी, शहाबुल्लाह, अब्दुल रहीम, सुनीता और रेखा ने बताया कि धान की फसल में पानी लगाते ही यूरिया खाद की जरूरत होती है। समय पर खाद नहीं मिलने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है और उपज कम हो जाती है। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने कहा कि यदि सरकार समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति करे तो किसानों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सभी किसानों को मानक दर पर सरकारी और गैर सरकारी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जायें। साथ ही बिचौलियों पर कार्रवाई की जायें।साधन सहकारी संग्रामपुर के सचिव आशफाक के अनुसार पांच सौ बोरी यूरिया खाद आयीं है, जिसका नियमानुसार वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!