श्रेष्ठा योजना में पननी के तीन मेधावी छात्र चयनित

सिद्धार्थनगर।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित श्रेष्टा योजना का उद्देश्य मेधावी लेकिन गरीब अनुसूचित जाति के छात्रों को देश के बेहतरीन निजी आवासीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करना है। जिसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है आज घोषित प्रवेश परीक्षा परिणाम में लोटन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी के तीन बच्चे कुंदन ने आल इंडिया 848 रैंक, प्रभु गौतम ने आल इंडिया 1098 रैंक एवं सोनी ने 1969 रैंक अर्जित कर जनपद का मान बढ़ाया है द्य बच्चों के मार्गदर्शक राज्य पुरस्कृत शिक्षक दया शंकर पाण्डेय ने बताया कि श्रेष्टा परीक्षा में कुल सौ प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमे तीस गणित, बीस विज्ञान, पच्चीस सामाजिक विषय एवं पच्चीस सामान्य ज्ञान के होते हैं द्य चयनित बच्चों को देश के बेहतरीन आवासीय सुविधा वाले स्कूलों में निःशुल्क पढ़ने का अवसर प्राप्त होता है द्यइसके पूर्व भी पननी के दो बच्चे श्रेष्टा परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला ने बच्चों एवं उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।




