उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्रतिनिधि मण्डल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर दी होली की बधाई

सिद्धार्थनगर। कर्मचारी नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल नवागत अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव से औपचारिक मुलाकात कर जनपद के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के तरफ से जनपद में तैनाती पर शुभकामनाएं दी है।इस अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि के सदस्यों से कहा कि सभी शासन के मंशा के अनुरुप कार्य करें जिससे प्रदेश में जनपद की अलग छवि बने।अपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के जनविन समस्याओं के लिए हम पूरी कोशिश करेंगे।इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल जिलामंत्री राजेश मिश्र, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता,जिलामंत्री कैलाश मणि त्रिपाठी, कलीमुरजफर, नागेन्द्र राव आदि उपस्थित रहे।




