महाराणा प्रताप लघु माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय बाजार स्थित महाराणा प्रताप लघु माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आज तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया। विद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में छात्र छात्राओं ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावको व दर्शकों का मनमोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां दुबौली कमला इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सत्यनारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र अमित गुप्ता, विकास गुप्ता व कृष्णा गुप्ता की राष्ट्रीयगीत मां तुझे सलाम की प्रस्तुती शानदार रही। कक्षा छठवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका झांसी की रानी को दर्शकों ने खुब सराहा गया। दशवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कौव्वाली, जिदंगी एक किराए का घर है ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कामिनी यादव का अंग्रेजी में दिया भाषण पांचवीं की छात्रा अनुष्का आरोही अम्बाला हीना खातुन द्वारा प्रस्तुत एकल गीत प्रशंसनीय रहा । अनिकेत गुप्ता आरव गुप्ता आसिफ शकील अनुराग शर्मा नन्दनी कु, हीना द्वारा कृष्ण सुदामा की दोस्ती पर आधारित अभिनयगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखे नम कर दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के प्रशिक्षक अवधेश गिरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन शिक्षक मंतार अली ने किया। इस दौरान भाजपा नेता जोखूशर्मा,विपिन कुमार अग्रवाल,मृत्युन्जय सिंह, उदयभान पटेल, रामशीष संतोष, प्रेमशंकर, जयराम ,प्रमोद सिंह सबिता यादव रंजना सिंह पिंकी यादव अंशिका रोशनी खातुन विवेक यादव विश्वजीत आदि शिक्षकगण कार्यक्रम में मौजूद रहे है।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रवन्धक प्रमोद कुमार निषाद ने आगन्तुकों व अभिभाकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




