गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता आवश्यक

सिद्धार्थनगर। इंटरनेट के दौर में साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जन जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। शैक्षणिक संस्थानों एवं आम अवाम के बीच पुलिस विभाग का जागरूकता अभियान निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय है। उपरोक्त विचार बांसी तहसील के अन्तर्गत संचालित सुप्रसिद्ध इस्लामी शिक्षा केंद्र दारुल उलूम फ़ैज़ुर्रसूल बरांव शरीफ में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम में मुफ़्ती आसिफ़ अलवी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में थाना गोलहौरा के एस एच ओ बृजेश सिंह ने कहा कि आजकल का समय सोशल मीडिया का है, लगभग सभी के हाथों में मोबाइल है। इस समय साइबर अपराधी तरह तरह से आनलाइन फ्राड का शिकार बनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई पल भर में साफ़ कर दे रहे हैं,अतः साइबर अपराधों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने में शैक्षणिक संस्थानों को भी आगे आने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को मोबाइल फोन पर लाटरी, बैंक एटीएम आदि के फर्जी मैसेज आते रहते हैं और लालच या डर देकर लोगों को धोखा दिया जाता है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।पीर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ अलवी ने कहा कि पुलिस विभाग का यह कदम सराहनीय है। इस कार्यक्रम से छात्रों को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी मिली।कार्यक्रम में ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया सुरक्षा, और साइबर अपराधों जैसे कि नौकरी के फर्जी ऑफर, विवाहित धोखाधड़ी, और पहचान की चोरी के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर मुफ्ती इस्माईल अल्वी हाशमी, मौलाना इश्तियाक अहमद क़ादरी, कारी आफताब आलम उस्मानी, एस आई राम जादा यादव, साईबर सेल से रवि मौर्या सिपाही कपिल यादव एवं रंजीत यादव सहित बड़ी तादाद में छात्रों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!