गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

करंट की चपेट में आने से दो लोगों की हुई असामयिक मौत, गांव में मचा कोहराम

बहराइच। बहराइच जिले के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा पंडितपुरवा में हृदय विदारक घटना घटी जिसमें जिसमें मजरा पंडित पुरवा निवासी हासमा (50) व हासमा के पड़ोसी सलमान (17) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं संतराम कश्यप (20) गंभीर रूप से झुलस गया.इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो-दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त विवरण अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी हासमा बेगम अपने टिनशेड के घर में काम कर रही थीं.इस दौरान वह टिनशेड में लगी लोहे की पाइप पकड़ते ही करंट की चपेट में आ गईं. हासमा बेगम लोहे की पाइप से चिपक गईं और चीख पड़ीं. हासमा बेगम की चीख सुन उनके पड़ोसी सलमान व नौकर संतराम उन्हें बचाने के लिए दौड़े. लेकिन हासमा को बचाने के प्रयास में सलमान भी लोहे की पाइप में चिपके वहीं संतराम झटका लगने से दूर जा गिरा। करंट लगने से हासमा व सलमान की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.वहीं गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने संतराम को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया। सूचना पर थाना प्रभारी रमाशंकर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिस केबल से हो रहा था उजियारा, उसी ने ले ली दो-दो जान
ग्रामीणों ने बताया कि हासमा के घर केबल से बिजली की आपूर्ति आई थी.केबल टिनशेड के ऊपर से गुजरी थी.जर्जर होने के चलते केबल कहीं कट गई थी और इसी के चलते पूरे टिनशेड में करंट दौड़ रहा था.इसकी चपेट में आने से हासमा व सलमान की मौत हो गई। केबल के कटे होने से करंट दौड़ रहा था इसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई ,जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!