गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोगों के आशा का केंद्र बन रहा जिलाधिकारी जनता दर्शन

सिद्धार्थनगर। इन दिनों जिला अधिकारी का जनता दर्शन पटल लोगों की आशा का केंद्र बनता नजर आ रहा है आपको बता दे की गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक लगातार जन जागरूकता ना होने के नाते लोग अपना काम करवा पाने में जहां जन प्रतिनिधियों का चक्कर लगाते नजर आ रहे थे तो वही जिला अधिकारी डॉक्टर आर गणपति राजा के द्वारा लगाए जा रहे जनता दर्शन में उन्हें आशा की किरण नजर आ रही है आपको बता दें कि जिलाधिकारी का जनता दर्शन सुबह 10ः00 बजे से लेकर दोपहर 1ः00 बजे तक प्रत्येक दिन कार्यरत रहता है जिसमें मुख्य भूमिका प्रियंका चौधरी न्यायिक उप जिलाधिकारी का रहता है वह जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में जहां लगातार ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करती है तो वहीं उन्हें संबंधित विभागों के बारे में भी जानकारी देकर संतुष्ट करती नजर आती हैं बुधवार को जनता दर्शन में आए 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने जहां प्रियंका चौधरी उप जिलाधिकारी से न्याय के गुहार लगाते हुए अपनी-अपनी बात रखते नजर आए कोई प्रधानमंत्री किसान सम्मान पैसा ना अपने पर गुहार लगा रहा था तो कोई अपनी जमीन पर विपक्षियों द्वारा कब्जा करने की बात कर रहा था जहां लगातार प्रियंका चौधरी उप जिलाधिकारी एक-एक कर सबको बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही थी नौगढ़ तहसील से आए एक पीड़िता ने परिवार नकल न मिलने की बात की तो वहीं बाढ़ में लगे नाव का नौगढ़ तहसील में अभी तक भुगतान न होने की प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे नाविकों को प्रियंका चौधरी उप जिला अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल समस्या का समाधान कराया तो वही बाढ़ में डूब रहे संकलदीप ग्राम में चारों तरफ से ठोकर लगवाने की गुहार लेकर आए ग्राम प्रधान अशोक तिवारी की समस्या को भी सुना जब पीड़ितों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक हमें समझ में नहीं आ रहा था हम कहां जाएं लेकिन जिलाधिकारी द्वारा जहां लगातार जनता दर्शन कर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है उसे हम सबको काफी लाभ हो रहा है किसी भी चीज की दिक्कत होने पर हम यहां आकर संतुष्ट हो रहे हैं न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी जहां आराम से लोगों की बातें सुनती है तो वहीं महिलाओं को उनकी बातें अच्छी तरह समझ में आती है और वह संतुष्ट होकर अपने घर जा रही हैं जनता दर्शन को देखते हुए लग रहा है कि पूछताछ और परामर्श केंद्र की आवश्यकता जिला मुख्यालय पर प्रत्येक ग्रामीण के लिए जरूरी है जिलाधिकारी को पूछताछ केंद्र एवं परामर्श केंद्र की स्थापना करवानी चाहिए जिससे कि ग्रमीण अपनी समस्याओं को लेकर किस पटल पर जाएं वहां से उन्हें जानकारी मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!