गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

गायत्री शक्ति पीठ पर गुरुपूर्णिमा समारोह संपन्न

बलरामपुर/पचपेड़वा। आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन सदगुरु के प्रति अनन्य श्रद्धा, भक्ति, समर्पण, आज्ञाकारिता और सम्मान का पावन पर्व गुरुपूर्णिमा समारोह स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा के पावन प्रांगण में संपन्न हुई।गुरु के बिना ज्ञान और ज्ञान के बिना आत्मा विकास नहीं होता,गुरुपूर्णिमा, गुरु के प्रति श्रद्धा और आभार व्यक्त करने का पर्व है। यज्ञ का संचालन परिव्राजक रामकुमार ने गुरूवंदना से की।अंगद प्रजापति ने गुरु के प्रति समर्पण गुरुदेव ने सबके कल्याण के लिए काम किया और जीवन में गुरु के महत्व पर चर्चा की। वरिष्ठ परिजन जगदंबा अग्रवाल और भवानी प्रसाद वैद्य ने आए हुए परिजनों का आभार व्यक्त किया। गुरुपूर्णिमा पर्व समारोह में जगदंबा अग्रवाल, भवानी प्रसाद वैद्य, ओमप्रकाश चौरसिया, डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, संजय जायसवाल, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, कोकिला श्रीवास्तव, बालेश्वर, बलवान, सीमा गुप्ता, संध्या श्रीवास्तव, सीमा सोनी, आरती जायसवाल, नीलम अग्रवाल, सुनीता चौरसिया, बल्लू प्रसाद गुप्ता,नीलम जायसवाल, सुनीता जायसवाल,गीता गुप्ता,सीमा अग्रवाल, सरोज जायसवाल तथा जनजाति थारू बाहुल्य क्षेत्र से आए अनेक लोगों की उपस्थिति रही। दो नवविवाहित दंपति ग्राम पंचायत नारायणपुर के आदर्श/यशोदा त्रिपाठी और पचपेड़वा के लीलाधर/पूनम चौरसिया की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!