कांग्रेस नेता केशव शरण भट्ट की मौत पर शोक की लहर

सिद्धार्थनगर। आजीवन कांग्रेस में रहकर कांग्रेस के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने वाले किसान नेता केशव शरण भट्ट का निधन हो गया।आपको बता दें कि जनपद सिद्धार्थनगर के बॉसी विधानसभा के खेसरहा ब्लॉक के रहने वाले केशव शरण भट्ट आजीवन जहां कांग्रेस में रहे वही सबसे पुराने कांग्रेसी नेता होने के नाते जन जन तक कांग्रेस की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया साथ ही अपने क्षेत्र में किसान नेता के तौर पर पहचान बनाने वाले केशव शरण भट्ट का सोमवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, उनके निधन पर जहां पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस अचानक मौत ने सभी को अचंभित कर दिया आपको बता दें कि केशव शरण भट्ट जहां भी लोगों से मिलते थे केवल हंसकर बात करना और एक जिंदादिल इंसान की तरह रहना ही सीखते थे कोई भी सामाजिक कार्य हो चाहे खलीलाबाद रेलवे लाइन की बात हो या किसानों से संबंधित कोई समस्या हो सभी के समाधान के लिए सदैव आगे रहते थे उनके निधन की पूर्ति कर पाना संभव नहीं होगा उनके निधन पर कांग्रेस सहित सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की उनके निधन पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केशव शरण भट्ट एक समाजसेवी थे जो सदैव जनता की आवाज को उठाने का कार्य करते रहे हैं उनके निधन पर जितेंद्र कुमार भट्ट, कमलेश्वर भट्ट ,अजय कुमार शर्मा सहित हजारो लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।




