गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बस्ती। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आज ’उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती में योग का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के शारीरिक विभाग के अध्यापक आशुतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह रहे। जिनके सानिध्य में सभी आचार्याे, कर्मचारियों, अभिभावकों, छात्रों एवं अन्य नागरिकों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धनिदेशक विनय शुक्ल तथा प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल भी उपस्थिति रहे। विद्यालय के प्रबन्धनिदेशक विनय शुक्ल ने कहा ष्योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन निवास करता है, और स्वस्थ मन ही हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और सफलता प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह ने योग के महत्त्व को बताया और अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया और कहा कि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों एवम् देश के सभी नागरिको को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी ने योग के महत्त्व को बताया और अपने संबोधन में बताया कि कैसे योग प्राचीन भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे योग को केवल एक दिन का आयोजन न समझें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा, ष्नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और हम अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। ये गुण न केवल आपको पढ़ाई में मदद करेंगे, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आपको आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर योगाचार्य आशुतोष सिंह द्वारा अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति के साथ अनेक प्रकार के आसन जैसे पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, गोमुखासन, उष्ट्रासन, हलासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, पादहस्तासन आदि आसन किए गए। विद्यालय के छात्र/छात्रों एवं अध्यापक/अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी एकाग्रता के साथ योगाभ्यास किया। कई बच्चों ने बताया कि उन्हें योग करके बहुत ताजगी और ऊर्जा महसूस हुई। इस अवसर पर प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल ने भी सभी को योग का महत्व समझाया और इसे दिन-प्रतिदिन के जीवन में अपनाने की सलाह दी। संकल्प और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!