गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जागरूकता रैली का भगवन्त पाण्डेय पी.जी कालेज बोदरवार पर हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर, बोदरवार। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय के स्थापना के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर विश्व विद्यालय द्वारा पूरे मंडल में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तिसरे दिन बोदरवार पहुँचने पर भगवंत पाण्डेय पीजी कालेज द्वारा जहाँ भव्य स्वागत किया गया वहीं रात्रि विश्राम की सारी व्यवस्था भी की गई । इस जागरुकता अभियान साइकिल रैली का नेतृत्व गोरखपुर विश्व विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय चहल जी द्वारा किया जा रहा है। शाम को जैसे ही छात्र छात्राओं के साइकिल रैली का कारवाँ बोदरवार में प्रवेश किया तो भगवंत पाण्डेय पीजी कालेज के प्राचार्य डा० सुनील कुमार पाण्डेय और उनके सहयोगी प्रवक्ताओं अनुराधा उपाध्याय, वंदना यादव, अरुण कुमार दूबे,जयहिन्द यादव, सुशील गुप्त, मेनका सिंह, कृति, सुधीर पति त्रिपाठी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद यह जागरूकता रैली बोदरवार बाजार के हरिजन बस्ती में पहूँच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.इनका प्रमुख नारा था कि लोक तंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी । जो करे योग, वो रहे निरोग, मेहनत से डर नहीं लगता, शिक्षा से ही भविष्य चमकता। रैली का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर विजय चहल ने पत्रकारों को बताया कि यह रैली महामहिम राज्यपाल के निर्देश पर इस आशय के साथ निकाली गई है कि लोगों को समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदारी का एहसास कराया जाय। हम इस जागरूकता रैली के माध्यम से महाविद्यालय, इन्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालयों में पहुँच कर छात्राओं से मिल रहे हैं और जागरूक कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!