गैस वितरण में पारदर्शिता और सुरक्षा पर डीएम सख्त, दिए विशेष निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्प जीएन ने कमर कस ली है। बुधवार को कैंप कार्यालय में तेल कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।बैठक में तेल जगत की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमेंरूसेल्स ऑफिसर आकाश कुशवाहा, प्रतिनिधि एस.के. सोनी,अधिकारी अभिषेक सिंहजिलाधिकारी ने एक नई पहल पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी गैस एजेंसियों पर लाउडस्पीकर लगवाए जाएं। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को निम्नलिखित जानकारियां दी जाएंगीरूगैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में गैस वितरण की पूरी प्रक्रिया प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया किरूउपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और त्वरित गति से हो।एजेंसी पर आने वाले हर व्यक्ति को योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया जाए।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसी प्रतिनिधियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
ष्जागरूकता बढ़ाने से दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हर उपभोक्ता को सुरक्षा नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।- शिवशरणप्प जीएन, जिलाधिकारी




