उत्तर प्रदेशबलरामपुर
आंगनवाड़ी भवन निर्माण में घटिया सामग्री से हो रहा है निर्माण अधिकारी बने अनजान

बलरामपुर। विकासखंड पचपेडवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खदगौरा में मनरेगा के तहत बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में पीले ईंटों, स्थानीय बालू व मानक से कम अनुपात में सीमेंट-बालू का प्रयोग किया जा रहा है। भवन के पिलर में 12 एमएम की जगह 10 एमएम का सरिया लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की लापरवाही से आंगनबाड़ी केंद्र की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।



