थाना रामगांव पुलिस द्बारा जुआ अधिनियम में 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। थानाध्यक्ष रामगांव राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 अश्वनी कुमार पाण्डेय मय हमराह हे0का0 तेज प्रताप चौधरी, हे0का0 राजबीर यादव, का0 कृष्ण कुमार द्वारा आज दिनांक 29.06.2025 को अभियुक्तगण भुधर पुत्र मिश्रीलाल निवासी रानीजोत दा0 मोहम्मद नगर थाना रामगाँव जनपद बहराइच ,मो0 अहमद पुत्र कल्लू निवासी सोहरवा थाना रामगाँव जनपद बहराइच ,रामसिंह पुत्र मुथरा प्रसाद निवासी फकीरे पुरवा दा0 सोहरवा थाना रामगाँव जनपद बहराइच को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सोहरवा फकीरे पुरवा बाफसला 10 कि0मी0 पूरब उत्तर के पास से समय करीब 17.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 235/2025 धारा 13 जुआ अधि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच पंजीकृत गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते ,फड़ से 626 रुपये तथा जामा तलाशी से 70 रुपये नगद ,01 बोरा ,01मोटरसाइकिल बरामद किया गया।




