उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मशीन खराब होने से बार-बार ठप हो रही है विद्युत आपूर्ति

सिद्धार्थनगर। मशीन खराब होने से विद्युत आपूर्ति बार-बार ठप हो रही है। आपको बता दें कि भीषण गर्मी में मशीन खराब होने से लोगों की मुसीबत बढ़ी है। लगभग 50 गावों की विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे चल रही है। वहीं विद्युत आपूर्ति घंटों घंटों बन्द होने से लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। आपको बता दें कि उप केन्द्र पर जुगाड से विद्युत आपूर्ति चल रही है। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ उप केन्द्र के बरगदवा फीडर का मामला है। इस सम्बन्ध बरगदवा फीडर के बिजली विभाग के जेई से बात किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ है।




