शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैंः गंगा सिंह

श्रावस्ती। गुरुवंदन कार्यक्रम ब्लॉक सभागार गिलौला में बहुत ही भव्यता से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रावस्ती विधायक प्रतिनिधि अवशेष पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक गिलौला के शिक्षा विभाग के मुखिया खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन/मां सरस्वती माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए गुरुओं की महत्ता/भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) देवीपाटन मंडल रामसागर पति त्रिपाठी ने वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों की महती भूमिका पर विस्तार पूर्वक अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने कहा कि शिक्षकों के कठिन परिश्रम से आज स्कूलों की हालत बेहतर हुई है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और अपने कार्य को सिर्फ शिक्षण कार्य तक सीमित न रखकर समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करे। कार्यक्रम को विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु शब्द अपने आप में बहुत ही विशाल अर्थ रखता है,शिक्षक या अध्यापक को गुरु के दायित्व का सम्यक निर्वहन करते हुए राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु बनने में अपनी महती भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना जरूरी है। आज समाज को कॉन्वेंट कल्चर से अलग संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता है जिसकी पूर्ति शिक्षक समाज ही कर सकता है। आज के कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर गिलौला के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री प्रकाश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अजय कुमार वर्मा, जिला मंत्री रणविजय मिश्रा, जिला महिला मंत्री सारिका गुप्ता, ब्लॉक इकाई इकौना के पदाधिकारी महामंत्री रमेश मिश्र, सौरभ मिश्रा, मोहित धवन, विपिन सिंह, ब्लाक सिरसिया के पदाधिकारी अध्यक्ष अंकित मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, प्रवीण राय, दीपक गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक जमुनहा के अध्यक्ष महेश कुमार मिश्र, आयोजक ब्लाक गिलौला के ब्लॉक अध्यक्ष मिश्रा महामंत्री अम्बरेश आर्य, कोषाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राधे रमण पाठक त्रिपाठी, शरण गोस्वामी, महिला मंत्री सुषमा सैनी, संरक्षक शीतल प्रसाद मिश्रा, राकेश नारायण मिश्र, सहित संगठन के लगभग सैकड़ो पदाधिकारी व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सहित अनेकों शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।




