एसडीएम को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की किया मांग
लेखपालों ने तहसील शोहरतगढ़ में तैनात लेखपाल संध्या पाण्डेय को दूसरे तहसील में स्थानान्तरित करने के लिये उठाया आवाज

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील इकाई शोहरतगढ़ लेखपाल संघ ने एसडीएम राहुल सिंह को 13 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया। तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष आशीष संगम व मंत्री रजनीश विश्वकर्मा की अगुवाई में लेखपालों ने कहा कि तहसील में कार्यरत लेखपाल संध्या पाण्डेय के पति ऋषभ सिंह तहसील आवास में रहते हैं और आये दिन लेखपालों से झगड़ा व जातिगत, धार्मिक टिप्पणी कर लोगों को परेशान किया जाता है। यह भी आरोप है कि क्षेत्रवासी कई बार उच्च अधिकारियों को लेखपाल संध्या पाण्डेय के हलका क्षेत्र में काम पर न जाने बल्कि उनके पति द्वारा ही उनके शासकीय कार्यों को गांव में जाकर करते समय जनता के बीच धनादोहन करते हुए लोगों का परेशान किया जाता है। ऐसे में तहसील व लेखपालों की छवि धूमिल हो रही है। लेखपाल संघ ने ज्ञापन में लेखपाल संध्या पाण्डेय को तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ से दूसरे क्षेत्र में स्थानान्तरण के लिए आवाज उठाया। लेखपालों ने कहा कि तहसील के लेखपाल संघ भवन में बैठने हेतु भवन को खाली कराकर बैठने की व्यवस्था कराई जायें। तहसील के विभिन्न पटल पर प्राइवेट व निजी कार्मिकों के होने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और शासकीय कार्यों की गोपनीयता भी भंग हो रही है, जिस पर अंकुश लगाया जाये। ग्रामों के नये भू-चित्र उपलब्ध कराया जाये। ऑनलाइन एपीआर का मूल्यांकन रिपोर्ट जारी किया जाये। अद्यावधिक रियल टाइम खतौनी उपलब्ध कराने तथा मूल क्षेत्र के नजदीकी ही अतिरिक्त क्षेत्र का प्रभार लेखपालों को देने, निलम्बित लेखपाल विमल किशोर यादव को बहाल करने, लेखपाल जगदीश चौरसिया, ओम प्रकाश व दुर्गेश कुमार पर विभागीय कार्रवाई को समाप्त करने की भी मांग की। एसडीएम राहुल सिंह ने लेखपालों की समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष आशीष संगम, मंत्री रजनीश कुमार विश्वकर्मा, मुस्ताक अहमद, विजय किशोर, रमेश जायसवाल, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




