गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के जन्म दिवस तक संगठन सृजन अभियान के साथ साथ हर बूथ पर एक पेड़ लगाने का वृक्षारोपण अभियान

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस आगामी 20 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी के जन्मदिवस तक संगठन सृजन अभियान के साथ साथ हर बूथ पर एक पेड़ लगाने जैसे वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत के क्रम में कांग्रेस नेता विनय सिंह ने प्रायमरी पाठशाला मलूक सिंह पुरवा पयागपुर के समक्ष आम, पीपलऔर नीम का पेड़ लगा कर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हम कांग्रेस जन वृक्षारोपण अभियान के साथ साथ जल प्रदूषण के नियंत्रण हेतु भी विभिन्न नदियों के तट पर जाकर साफ सफाई करके श्रमदान करेंगे तथा नदियों में आ रहे मिलों द्वारा दूषित पानी और बाहरी कचरों जिसने जलचरों की हानि तथा सामाजिक बीमारी आदि को लेकर जनजागरण तथा सत्याग्रह भी करेंगे। उन्होंने बताया कि बहराइच जनपद सहित सम्पूर्ण देश और प्रदेश में संगठन सृजन अभियान जारी है। बहराइच में जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक कमेटियां लगभग गठित हो चुकी तथा न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत तथा बूथ स्तर पर कमेटियां अभी गठित की जानी है। जिन्हें पदाधिकारी के रूप वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेना अनिवार्य रूप से कहा गया है। इस दौरान नसीम इदरीसी, नंद कुमार बंटू रावत दुर्गेश सिंह गौतम मिश्रा दिनेश शुक्ल आनंद बौद्ध अनिमेष पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!