उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सरकार बच्चों को 5 किमी दूर दूसरे सरकारी स्कूल में क्यों सरकार भेज रही है – बूढ़ी दादी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहनकोली में स्कूल मर्ज होने पर बूढ़ी दादी भड़क गई। उन्होंने कहा कि हमारे गांव का स्कूल बन्द करके हमारे बच्चों को 5 किमी दूर दूसरे सरकारी स्कूल में सरकार भेज रही है। हमारे बच्चों को उतना दूर जाने में हमारे बच्चों को काफी कठिनाइयां हो रही है। इस सम्बन्ध में गांववालों ने कहा कि पांच-पांच साल के छोटे-छोटे बच्चे 5 किमी दूर कैसे जायें। अगर हमारे बच्चों को रस्ते में कुछ हो जायें तो जिम्मेदार कौन होगा। इस समय इतना तेज धूप हो रहा है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, तो छोटे-छोटे बच्चे स्कूल कैसे जायेंगे।




