गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

एसकेएस कालेज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था निदेशिका पल्लवी शुक्ला व प्राचार्य हरीश नागर ने जीएनएम के आदर्श श्रीवास्तव,सोनम दीक्षित,एएनएम के मनाली श्रीवास्तव, पैरामेडिकल के प्रिया पाल, मोहम्मद अली, रवि कुमार, अनिल यादव व बीएससी के वंदना शर्मा को टैबलेट वितरण किया। निदेशिका पल्लवी शुक्ला ने कहा कि कम्प्यूटराइज्ड युग में सरकार द्वारा प्रदत्त टैबलेट विद्यार्थियों के अध्ययन कार्य को और भी अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। बहुत सा ज्ञान पुस्तकों से माध्यम से नहीं मिल पाता। ऐसे में नेट के माध्यम से जानकारी में टैबलेट एक खजाने के सामान उपयोगी साबित होगा। इस मौके पर मैनेजर आस्था शुक्ला, एकाउंट मैनेजर नीलेश तिवारी, फूलचंद्र डावरिया,धर्मेंद्र तिवारी व पुष्पेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!