उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम, एसपी व सीडीओ ने जनपदवासियों को नवरात्रि व ईंद पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने सभी जनपदवासियों को नवरात्रि पर्व एवं ईंद पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि नवरात्रि एवं ईंद का त्यौहार शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। कोई भी नई परम्परा न अपनायें। जनपद सिद्धार्थनगर शान्ति प्रिय जनपद है।




