गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद में शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की काफी भीड़

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में श्रावण मास के दौरान भगवान शिव के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि सावन के महीने में यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। शिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जाता है। दूर-दराज से लोग यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। बिस्कोहर का नामकरण भी भगवान शिव से जुड़ा है। कहा जाता है कि यहां विष पान करने वाले भगवान शिव की छवि पड़ी थी, जिसके कारण इस स्थान का नाम बिस्कोहर पड़ा। श्रद्धालु शिव कुमार, आज्ञाराम और प्रभू नाथ के साथ महिला श्रद्धालु केतकी, पुष्पा और सृष्टि ने बताया कि वे हर साल सावन के महीने में यहां भगवान शिव पर जलाभिषेक करने आते हैं। उनका मानना है कि यहां मांगी गई मन्नतें भोलेनाथ पूरी करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!