उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने दोनों बच्चों के साथ किया रक्तदान

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शनिवार को रक्तदान दिवस के अवसर पर शोहरतगढ़ चेयरमैन श्रीमती उमा अग्रवाल के पति रवि अग्रवाल एवं उनके दोनों बच्चों ने ब्लड बैंक, सिद्धार्थनगर में स्वेच्छा से रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ कार्य है, जो किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में सहायक हो सकता है। साथ ही कहा कि ब्लड बैंक में सभी प्रक्रियाएँ सुव्यवस्थित थीं और स्वास्थ्यकर्मियों ने बहुत सहयोग और सतर्कता के साथ रक्तदान की प्रक्रिया को संपन्न कराया। यह जानकर अत्यंत खुशी हुई कि मेरा रक्त किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई आशा की किरण बन सकता है।




