निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजित

बलरामपुर। नौंवी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के निर्देश पर बुधवार को सीमा चौकी गुरुंग नाका के गांव बघेलखंड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा कमांडेंट डॉक्टर आरके थोरे ने सीमा चौकी के अंतर्गत आने वाले गाँव बघेल खंड के 33 मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम में नौवीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा सीमा चौकी गुरुंग नाका के आस-पास गांवों में नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई। कमांडेंट चिकित्सा ने वहां उपस्थित लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। ठंड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एसएसबी हमेशा जन कल्याण तथा आम जनता के हित में सदैव प्रयत्नशील रही है। समय-समय पर एस.एस.बी द्वारा जन कल्याणकारी कार्यक्रम भी किया जाता है। शिविर में ग्राम प्रधान नफ़ीस ग्रामीण व एसएसबी के चिकित्सा कार्मिक एवं सीमा चौकी गुरूंग नाका के जवान मौजूद रहे।




