छात्रवृत्ति से छात्राओं की पढ़ाई में कोई रूकावट नही आयेगी-सांसद जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री, उ०प्र०योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन लखनऊ से वर्चुवल रूप से समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के अन्तर्गत 396602 छात्र-छात्राओं को 89.96 करोड़ का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से उनके आधार लिंक खातों में किया गया। जनपद के सभी तहसीलों में छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जनपद स्तर पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज, तेतरी बाजार, नौगढ़ में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा, तहसील बांसी के राजकीय इण्टर कालेज, पचमोहनी बांसी में विधायक बांसी जयप्रताप सिंह, तहसील शोहरतगढ़ में शिवपति इण्टर कालेज, शोहरतगढ़ में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शोहरतगढ़ अमित यादव, चेयरमैन नगर पंचायत शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल, तहसील इटवा में माता प्रसाद जयसवाल इण्टर कालेज, इटवा में मा० विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय तहसील डुमरियागंज में राजकीय इण्टर कालेज परसा जमाल, डुमरियागंज में अभिषेक कुमार, प्राचार्य राजकीय परसा जमाल इण्टर कालेज, सिद्धार्थनगर द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद के पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तगर्त कक्षा (9-10) मे सामान्य वर्ग 406 एवं अनुसूचित जाति मंे 948, अनुसूचित जाति कक्षा (11-12) – 486, सामान्य वर्ग कक्षा (11-12) – 302, पिछड़ा वर्ग (9-10) में – 3828, कक्षा (11-12) में – 1246 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा (9-10) में – 483, कक्षा (11-12) में – 216 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जनपद मे सामान्य वर्ग/अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के कुल – 7915 छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति धनराशि उनके आधार लिंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की गई। अवशेष छात्रो के खाते मे छात्रवृत्ति की धनराशि विभिन्न चरणो मे उनके आधार लिंक खाते मे शासन द्वारा निर्गत समय-सारणी के अनुसार प्रेषित की जायेगी, सभी छात्र/छात्राए अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते मे एनपीसीआई से लिंक करा कर डीबीटी चालू करा ले, ताकि अगले चरण में जब छात्रो के खाते मे शासन द्वारा छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की जाये तो ट्रान्जेक्शन फेल न हो। इस कार्यकम मे जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि अन्य सम्बंधित जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




