गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

02 परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर परिवार को बिखरने से बचाया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देश पर गुरुवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण(टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 03 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई । जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02 परिवार को बिखरने से बचाया गया व 01पत्रावली में वार्ता प्रचलित है।

02 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष शाइस्ता, उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद, महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह ,महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, का0 नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निस्तारित पत्रावली द्वारा बबीता पत्नी ध्रुव प्रसाद निवासी दूल्हाजनूबी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर एवं अमीना पत्नी शहजाद निवासी अडवाडीह थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर थे।

Related Articles

Back to top button