उत्तर प्रदेशबस्ती
रुधौली क्षेत्र के मौलवी व धर्म गुरुओं के साथ किया गया पीस कमेटी मीटिंग

रुधौली/बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार द्वारा थाना रूधौली पर अलविदा कि नवाज़, ईद त्यौहार के दृष्टिगत मुस्लिम धर्मगुरुओं मौलवियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कि गई। अलविदा जुमे की नमाज व ईद की नमाज के संबंध में सभी मौलवियों धर्मगुरुओं से वार्ता किया गया तथा उच्चाधिकारीगण से प्राप्त सभी आदेश निर्देश को लोगो से अवगत कराया गया।




